ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शनिवार को श्रावण सुदी षष्ठी 11:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण षष्ठी व्रत ( पंचांग भेद से आज भी ) , अश्वत्थ मारूति पूजन , सर्वदोषनाशक रवि योग 06:56 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:56 से अगले दिन सूर्योदय तक , बुध पश्चिम में उदय 28:17 पर , भगवान नेमीनाथ जन्म – तप ( जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी ) , भगवान पाश्र्वनाथ मोक्ष ( जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी ) , मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी ), अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस , श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस , श्री जानी लीवर जन्म दिवस व पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- श्रावण
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- षष्ठी-11:52 तक
- पश्चात- सप्तमी
- नक्षत्र- चित्रा-06:56 तक
- पश्चात- स्वाति
- करण- तैतिल-11:52 तक
- पश्चात- गर
- योग- शुभ-11:11 तक
- पश्चात- शुक्ल
- सूर्योदय- 05:49
- सूर्यास्त- 19:01
- चन्द्रोदय- 11:20
- चन्द्रराशि- तुला-दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:59 से 12:52
- राहुकाल- 09:07 से 10:46
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को श्रावण सुदी सप्तमी 09:53 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री शीतला सप्तमी पूजन / व्रत , श्री दुर्गाष्टमी , विघ्नकारक भद्रा 09:52 से 20:49 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 28:26 से , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 28:26 तक , महाकवि श्री तुलसीदास जयन्ती (श्रावण शुक्ल सप्तमी अनुसार ) , आचार्य श्री सूर्यसागर जी समाधि दिवस ( जैन ), 75वाँ स्वतंत्रता दिवस भारत , श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें) , योगी श्री अरविन्द जयन्ती , श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस , बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस व पश्चिम बंगाल दिवस ( कन्फर्म नहीं )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय