Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़महिला शक्ति राष्ट्र व समाज सेवा के लिए भी आगे आएं: अलका...

महिला शक्ति राष्ट्र व समाज सेवा के लिए भी आगे आएं: अलका उपमन्यु

तीज महोत्सव कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न

मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इस तरह के आयोजन से न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है बल्कि महिलाओं में जागरूकता एवं समाज और राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।


अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती शालिनी पाठक ने सभी महिलाओं को संगठित होकर के समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया ब्रजभूमि से दूर-दूर से आयी महिलाओं ने समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने गीत संगीत के साथ नृत्य एवं सावन की मल्हार का गायन किया। सभी की उपस्थिति एवं नृत्य संगीत और गायन से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान महासभा की जिला अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, महानगर अध्यक्ष शालिनी पाठक के साथ सभी महिलाओं ने स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया।


इस अवसर पर बबीता सारस्वत, डॉ. सीमा मिश्रा, नीरजा, गौर रजनी शर्मा, कुसुम शर्मा पूनम शर्मा, रेनू शर्मा, मीरा शर्मा, रजनी भट्ट, गीता शर्मा, कुमारी राजेश एडवोकेट आदि ने समाज को संगठित कर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments