Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में भाजपा कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज का अपमान, फोटो तेजी से...

मथुरा में भाजपा कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज का अपमान, फोटो तेजी से हो रही वायरल


मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर मथुरा के पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ है। कार्यालय पर तिरंगा झंडा से भी ऊपर पार्टी का झंडा लगा हुआ है। इस तरह का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रवाद का नारा लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के पुष्पांजलि स्थित कार्यालय की पहली मंजिल पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया। जबकि कार्यालय की दूसरी मंजिल पर भाजपा का झण्डा लगा देखा गया। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झण्डे के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो वह तेजी के साथ वायरल हो गया। फोटो वायरल इसलिए नहीं कि तिरंगा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का फोटो है। बल्कि यह फोटो इसलिए अधिक वायरल हुआ कि राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया।


नियो न्यूज ने स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अहम जानकारियां खबर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। जिसमें बताया गया था कि राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या बराबर में दूसरा ध्वज नहीं होना चाहिए। इस तरह की राष्ट्रध्वज के ऊपर और उसके बराबर में झण्डा लगाना तिरंगा का अपमान होता है। सर्वोपरि राष्ट्रध्वज होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रध्वज का अपमान करने पर विरोधी दल और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं की निंदा भी हो रही है।

इस संबंध में जब भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया, तो उनके द्वारा फोन न उठाने से संपर्क नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments