Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन-बान-शानः चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह

राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन-बान-शानः चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह

  • कैबिनेट मंत्री ने जी.एल. बजाज में किया सबसे बड़े तिरंगे का अनावरण
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान


मथुरा। राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन-बान-शान है। राष्ट्रसेवा से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है। राष्ट्रसेवा को जागृत रखने में शैक्षणिक संस्थाओं की अहम भूमिका है। यह खुशी की बात है कि जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा, शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम का भाव भी जगा रहा है। उक्त सारगर्भित उद्गार रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जी.एल. बजाज, मथुरा में सबसे बड़े तिरंगे का अनावरण करने के बाद उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने व्यक्त किए।


अपने सम्बोधन में श्री चौधरी ने कहा कि आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल मेरे बालसखा हैं, इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किए हैं, वे ब्रज मण्डल ही नहीं समूचे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुझे खुशी है कि जी.एल. बजाज मेरे विधान सभा क्षेत्र में ही है। जी.एल. बजाज संस्थान में लगाया गया तिरंगा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम का भाव पैदा करेगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री चौधरी का स्वागत डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी मथुरा का स्वागत आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा डॉ. गौरव ग्रोवर एसएसपी मथुरा का स्वागत प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। एस.एस. अवस्थी का स्वागत कार्तिक अग्रवाल ने किया।


आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जी.एल. बजाज संस्थान के मुख्य द्वार पर तिरंगे का अनावरण कराने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्र रक्षा तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना है। हम चाहते हैं कि यहां से पढ़कर जो भी युवा जाए उसके हाथ में शैक्षिक उपलब्धियों के प्रमाण होने के साथ ही दिल में राष्ट्रप्रेम का भाव भी हो। हम शिक्षा के साथ ही युवाओं में संस्कार और राष्ट्रभावना पैदा किए जाने के पक्षधर हैं क्योंकि देश का विकास अब युवा पीढ़ी के हाथों में है।

इस अवसर पर छात्र शिवेन्द्र, रिया और आशु ने जहां मनमोहक कार्यक्रम पेश किए वहीं मध्य प्रदेश के वीररस के कवि संदीप द्विवेदी ने अपनी ओजस्वी वाणी से युवाओं में जोश भरा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी नारायण आचार्य के पुत्र यामिनी रमण, परमानंद शर्मा वृंदावन के पौत्र आलोक शर्मा, गोपाल प्रसाद चतुर्वेदी के पौत्र दिलीप चतुर्वेदी, लोकमणि कांत शर्मा के पुत्र मुन्ना भैया, भंवर सिंह के पुत्र कैलाश शर्मा गोवर्धन, बृजेन्द्र कैशोरैया के पुत्र राजेन्द्र कैशोरैया मथुरा, नंदकुमार शुक्ला के पौत्र सिद्धार्थ शुक्ला वृंदावन, ग्रुप कैप्टन डॉ. एम.के. शर्मा डायरेक्टर सीईआरटी, डिफेंस साइबर एजेंसी हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस सर्विसेज, नई दिल्ली तथा लेफ्टिनेंट रिषमा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, आईएनएस हंस गोवा शामिल हैं।

जीएल बजाज ही नहीं आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के सभी शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रभक्ति के गीतों के बीच 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम में के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के डीन डॉ. आर.के. अशोका, के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. मनेष लाहौरी, जी.एल.बी.आई.एम.आर. नोएडा के निदेशक डॉ. मुकुल गुप्ता, राजीव एकेडमी फॉर मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना, राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के डीन डॉ. देवेन्द्र पाठक, डॉ. ज्ञानेन्द्र शर्मा तथा बड़ी संख्या में चिकित्सक, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। आभार जी.एल. बजाज संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने माना। कार्यक्रम का संचालन प्रो. (डॉ.) श्रवण कुमार और प्रो. हरलीन कौर ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments