Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़घरों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से कालोनीवासियों को हर...

घरों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से कालोनीवासियों को हर पल सता रहा डर

मथुरा। मथुरा- वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की कालोनियों में विद्युत अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोग लोगों को अपनी जान का भय बना हुआ है। घरों और चन्द्रलेखा स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से लोगों में बड़ी दुर्घटना का भय बना रहता है।

निगम के वार्ड संख्या 39 की कॉलोनी उषा एनक्लेव, मधुबन वाटिका, पुष्प विहार एवं महोली रोड जयगुरुदेव के पीछे आदि क्षेत्रों के साथ चंद्रलेखा स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही 33000 केवी की बड़ी लाइन के चलते स्थानीय निवासी काफी भयभीत हैं।

मधुवन वाटिका में रहने वाले राकेश शर्मा, सोवरन सिंह, रितिक अग्रवाल, सोहन सिंह का कहना है कि बड़ी लाइन के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आए दिन इन तारों में से चिंगारी निकलती है। चिंगारी के चलते कभी-कभी हादसा भी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से की है लेकिन अभी तक नतीजा शून्य रहा है। स्थानीय लोगों ने यही बताया कि आए दिन खंभों में करंट आता रहता है, जिसके चलते कभी-कभी लोगों की जान भी आफत हो जाती है। जानवर भी आए दिन खंभों से चिपक के रह जाते हैं। इस तरह के कई हादसे कालोनी में हो चुके हैं।

खासतौर पर बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानी होती है बच्चों और बुजुर्गों को जान का खतरा बना रहता है। लोगों ने विद्युत अधिकारियों से मांग की है कि इन खंभों को हटा करके जनता की जान माल की सुरक्षा की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments