Wednesday, October 2, 2024
Homeशिक्षा जगतपोस्टर प्रतियोगता में जी.एल. बजाज के जय अग्रवाल को दूसरा स्थान

पोस्टर प्रतियोगता में जी.एल. बजाज के जय अग्रवाल को दूसरा स्थान


अपनी कूची से कोविड महामारी का किया सजीव चित्रण


मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के छात्र-छात्राएं सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों में भी अपना विशेष स्थान रखते हैं। हाल ही भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित सम्भागीय पोस्टर प्रतियोगिता में जी.एल. बजाज के छात्र जय अग्रवाल ने अपनी कूची से कोविड महामारी का सजीव चित्रण कर आगरा मण्डल में दूसरा स्थान हासिल किया।

छात्र जय अग्रवाल

उन्नत भारत अभियान के तहत क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आगरा मण्डल के विभिन्न उच्च शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने कोविड महामारी का सजीव चित्रण कर अपने-अपने पोस्टर उन्नत भारत अभियान के दफ्तर भेजे थे। निर्णायकों ने अमित यादव एमजेपी रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी के पोस्टर को प्रथम, जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के छात्र जय अग्रवाल के पोस्टर को द्वितीय तथा एसएसवी कॉलेज हापुड़ की सलोनी अग्रवाल के पोस्टर को तृतीय स्थान प्रदान किया है।

उन्नत भारत अभियान के कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय उपाध्याय ने बताया कि इस पोस्टर प्रतियोगिता में आगरा मण्डल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कोविड महामारी से संदर्भित अपने-अपने पोस्टर भेजे थे, जिसमें जी.एल. बजाज के छात्र जय अग्रवाल के पोस्टर को द्वितीय स्थान मिला है। डॉ. उपाध्याय का कहना है कि उन्नत भारत अभियान के तहत जय अग्रवाल को नकद पुरस्कार राशि तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

जय अग्रवाल की इस शानदार उपलब्धि पर आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र को बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. अवस्थी का कहना है कि जय अग्रवाल ने जो उपलब्धि हासिल की है, उससे हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जी.एल. बजाज हर छात्र और छात्रा के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास को प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments