Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़हाईटेंशन विद्युत लाइन कालोनी वासियों के लिए बनी जी का जंजाल, लोगों...

हाईटेंशन विद्युत लाइन कालोनी वासियों के लिए बनी जी का जंजाल, लोगों में रोष

मथुरा। नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 39 की घनी आवादी वाली कालोनियों में छतों और घरों क समीप हाईटेंशन विद्युत लाइन लोगों के लिए खतरा बनीं हुई हैं। आए दिन होने वाली घटना और बड़ी दुर्घटना की आशंका को लेकर कई बार क्षेत्रवासियों ने विद्युत अधिकारियों से की है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। जिससे विद्युत अधिकारियों के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है।

शहर की उषा एंक्लेव, मधुबन वाटिका, पुष्प विहार कालोनी एवं महोली रोड जयगुरुदेव के पीछे, चंद्रलेखा स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवीए की बड़ी विद्युत लाइन के चलते लोग भयभीत हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी लाइन के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आए दिन इन तारों में से चिंगारी निकालती है। चिंगारी के चलते कभी-कभी हादसा भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से की है, लेकिन अभी तक नतीजा शून्य है।

पुष्पविहार कालोनी निवासी रोहित वर्मा, आदित्य शर्मा, अनन्त शर्मा, लोकेश सोनी ने यह भी बताया कि आए दिन खंभों में करंट आता रहता है जिसके चलते कभी-कभी लोगों की जान आफत में आ जाती है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कुछ खंभों के तार तो उनके मकानों से मात्र 3 से 4 फुट की दूरी पर ही होकर गुजर रहे हैं जिसके चलते कभी भी कोई भी गंभीर हादसा घटित होता सकता है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि 33 हजार की हाईटेंशन विद्युत लाइन में हमेशा झनझनाहट आती रहती है जिसके चलते हमेशा खतरा बना रहता है।
लोगों ने एक बार फिर विद्युत अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की पुन: मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments