ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शनिवार को श्रावण सुदी चतुर्दशी 19:02 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू, श्री सत्यनारायण व्रत, ऋग्वेदीय उपाकर्म, सूण माण्डणे के लिए आज पूरा दिन शुद्ध है, सर्वार्थसिद्धियोग/कार्यसिद्धियोग, सर्वदोषनाशक रवि योग 20:21 तक, विघ्नकारक भद्रा 19:01 से , झूलनयात्रा पूर्ण, ओणम पर्व केरल, श्री सुधाकरराव नाईक जयन्ती , श्री पेमा खांडू जन्म दिवस , उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँन स्मृति दिवस, श्री बाबूलाल गौर स्मृति दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- श्रावण
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- चतुर्दशी-19:02 तक
- पश्चात- पूर्णिमा
- नक्षत्र- श्रवण-20:21 तक
- पश्चात- धनिष्ठा
- करण- गर-07:55
- पश्चात- वणिज
- योग- सौभाग्य-12:53 तक
- पश्चात- शोभन
- सूर्योदय- 05:53
- सूर्यास्त- 18:55
- चन्द्रोदय- 18:30
- चन्द्रराशि- मकर-दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:58 से 12:50
- राहुकाल- 09:08 से 10:46
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को श्रावण सुदी पूर्णिमा 17:33 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु, स्नान – दान – व्रतादि की झूलन श्रावणी पूर्णिमा, ऋषि तर्पण, राखी (भद्रा के बाद ), विघ्नकारक भद्रा 06:17 तक , कोकिला व्रत अमरनाथ यात्रा दर्शन / पूजन, बलभद्र पूजा (उड़ीसा), सूर्य सायन कन्या राशि में 27:08 पर, पंचक 07:57 से, यजुर्वेद – अथर्ववेद आदि उपाकर्म , शरद् ऋतु प्रारम्भ, श्रावण मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त, रक्षाबंधन पर्व, संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा), श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा), भगवान श्रेयांस नाथ जी मौक्ष (जैन, श्रावण पूर्णिमा), श्री विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस, श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती, श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस, श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय