ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज मंगलवार को भाद्रपद बदी द्वितीया 16:07 तक पश्चात् तृतीया शुरु , कज्जली तृतीया व्रत (कल भी ), कजरी तीज ,बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 07:27 पर , तीजड़ी (सिन्धी) , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 16:06 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / राजयोग 19:47 से सूर्योदय तक , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 28:12 से , कोलकता का जन्म दिवस (कन्फर्म कर लें) व अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- भाद्रपद
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- द्वितीया-16:07 तक
- पश्चात- तृतीया
- नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद-19:47 तक
- पश्चात- उत्तरभाद्रपद
- करण- गर-16:07 तक
- पश्चात- वणिज
- योग- सुकर्मा-06:58 तक
- पश्चात- शूल
- सूर्योदय- 05:54
- सूर्यास्त- 18:52
- चन्द्रोदय- 20:19
- चन्द्रराशि- कुम्भ-13:38 तक
- पश्चात- मीन
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:57 से 12:49
- राहुकाल- 15:37 से 17:14
- ऋतु- शरद्
- दिशाशूल- उत्तर
कल बुधवार को भाद्रपद बदी तृतीया 16:21 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू ,संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , बहुला चतुर्थी , कज्जली तीज व्रत , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 16:19 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:49 से , मेला कज्जली तीज पूर्ण (बूंदी ) व राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा ( 36वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय