Saturday, September 28, 2024
Homeस्वास्थ्यडेंगू से गांवों में मची खलबली, अस्पतालों में पहुंचे 21 डेंगू के...

डेंगू से गांवों में मची खलबली, अस्पतालों में पहुंचे 21 डेंगू के मरीज, 50 बैड के 2 वार्ड तैयार

मथुरा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में डैंगू बुखार ने कहर बरपा दिया है। आठ बच्चों की मौत के बाद कई गांव के बच्चे और बड़े लोग डेंगू की चपेट में आने का सिलसिला जारी है। जिला अस्पताल में डेंंगू के 13 मरीज रात से भर्ती हुए हैं। जबकि वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में 8 डेंगू के मरीजों भर्ती किए गए गए हैं। डेंगू से बच्चों की मौत के बाद जागे जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में मच्छर जनित रोगों के लिए वार्ड तैयार किए हैं।


जनपद के जचौंदा, कोह और समीप के दो अन्य गांवों में डेंगू बुखार ने पैर पसार लिए हैं। कोह में 7 और जचौदा गांव में 1 बच्चे की मौत के बाद भी डेंगू की चपेट में लगातार गांववासी आ रहे हैं। बुखार और उल्टी के साथ शरीर में दर्द की शिकायत लेकर गांववासी मथुरा के जिला अस्पताल और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाए जा रहे हंै।

जिला अस्पताल ने लौटो एक दर्जन मरीज

जिला अस्पताल द्वारा गुरुवार दोपहर को स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था न होने पर डॉक्टरों ने एक दर्जन गांव के मरीजों को लौटा दिया और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय का रास्ता बता दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग के समुचित स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल गई। गांववासियों के काफी हंगामा किया।

जागा प्रशासन दो अस्पतालों में 50 बैड के दो वार्ड कराए तैयार


गांववासियों के हंगामा के बाद जिला प्रशासन जागा और जिला अस्पताल में 20 बैड का मच्छर जनित रोगों के लिए वार्ड तैयार कराया। वहीं वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी 30 बैड का वार्ड तैयार किया गया है।

गांव में रात में मची खलबली, 25 मरीज पहुंचे जिला संयुक्त चिकित्सालय

गुरुवार रात को जचौदा और कोह गांव में डेंगू से खलबली मच गई। गांव से डेंगू के 13 मरीजों को जिला अस्पताल भ्ोजा गया। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं 25 मरीजों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया। सभी मरीजों के अस्पताल में डेंगू टेस्ट किए गए। इनमें 8 मरीज डेंगू के पाए गए। इतना ही नहीं गांव से अस्पताल की ओर मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का यह है कहना

नोडल स्वाथ्य अधिकारी डॉॅ. अमन ने बताया कि जिला अस्पताल में रात से 13 मरीज डेंगू के एडमिट है। जिनका उपचार किया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारी के लिए अस्पताल में दस बैड का वार्ड शुक्रवार को बनाया गया, दस वैड आज तैयार किए जा रहे हंै।

जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके जैन ने बताया कि कल से लगातार जचौदा और कोह गांव से मरीजो ंका आना जारी है। अभी तक 25 मरीज अस्पताल आए हैं। इनमें इनमें से आठ मरीज डेंगू के पाए गए हैं। उपचार किया जा रहा है। कुछ की स्थिति सामान्य होेने पर वह छुट्टी लेकर चले गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments