Saturday, September 28, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)जन्माष्टमी: बाँकेबिहारी मंदिर में महाभिषेक के बाद वर्ष में एक बार होने...

जन्माष्टमी: बाँकेबिहारी मंदिर में महाभिषेक के बाद वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती के होंगे दर्शन, जानिए समय

वृंदावन। सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का मध्य रात्रि को महाभिषेक से लेकर मंगला आरती और नन्दोत्सव की तैयारी जोरों पर पर है। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में होने वाली ठाकुरजी की सेवा की समयसारिणी जारी कर दी है।


बाँकेबिहारी मंदिर प्रबंधन के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 30 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे ठाकुर बाँकेबिहारी का महाभिषेक होगा। लेकिन भगवान के अभिषेक के भक्तों को दर्शन नहीं होंगे। अभिषेक मंदिर के गर्भगृह में किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 1.45 बजे ठाकुरजी के जन्म के दर्शन के लिए पट खुलेंगे। वर्ष में एक बार होने वाली बांकेबिहारी महाराज की मंगला आरती सोमवार की रात 1.55 बजे की जाएगी।

रात्रि 2 से 31 अगस्त की प्रात: साढे पांच बजे तक दर्शन होंगे। इसी क्रम में प्रात: पौने आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में नन्दोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें मंदिर के गोस्वामी दूध, दही और केसर, हल्दी भक्तों को लुटाएंगे। इसके अलावा खिलौने, मिठाई, मेवा और वस्त्र भी लुटाए जाएंंगे। नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया की लाल के बोलों से मंदिर गूंज उठेगा। वहीं भक्त दूध, दही में सराबोर हो एकदूसरे को अपने आराध्य के जन्मोत्सव की बधाई देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments