Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़वृंदावन में कांग्रेसियों ने वीर शहीद लक्ष्मण का बलिदान दिवस मनाया, दी...

वृंदावन में कांग्रेसियों ने वीर शहीद लक्ष्मण का बलिदान दिवस मनाया, दी पुष्पांजलि

वृंदावन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद लक्ष्मण के 79वॉ बलिदान दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने चुंगी चौराहा पर स्थित शहीद लक्ष्मण लक्ष्मण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि आज ही के दिन 28 अगस्त 1942 को वीर शहीद लक्ष्मण इसी स्थान पर फिरंगीयों की गोलियों के शिकार हुए। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन पारीक ने एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार संगठन के अध्यक्ष मदन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आव्हान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में वीर लक्ष्मण अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश की आजादी के लिए जुलूस निकाल रहे थे। चुंगी चौराहे पर अंग्रेजों की हुकूमत के आदेश पर शहीद लक्ष्मण को गोली मार दी गई वीर शहीद लक्ष्मण ने अपने प्राणों की आहुति देश की आजादी के लिए दी।

इस अवसर पर पं.श्याम लाल शर्मा, वंशी शुक्ला, पीडी गौतम,अशोक वैद्य ,विनोद दास वाष्र्णेय ,आलोक शर्मा,साधु राम फौजी,मोहन अग्रवाल, सोहन शुक्ला, बुद्धा उस्मानी,मोना शुक्ला, अनंत आचार्य, वीरेंद्र सिसोदिया, राहुल शुक्ला, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, किशन वर्मा, बबलू भाई, भोगी राम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल अग्रवाल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments