Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा पुलिस आज शाम लाइव प्रसारण कर लोगों को देगी साइबर सुरक्षा...

मथुरा पुलिस आज शाम लाइव प्रसारण कर लोगों को देगी साइबर सुरक्षा के टिप्स

मथुरा। जनपद में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण लगाने और लोगों को इसे लेकर जागरुक करने के लिए मथुरा पुलिस साइबर जागरुकता अभियान चला रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की अध्यक्षता में चलाए जा रहे इस अभियान के अन्तर्गत आज शनिवार को शाम 4 बजे साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा यूट्यूटब चैनल पर लाइव प्रसारण होगा।

इसमें पुलिस अधिकारी लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताएंगे। मथुरा पुलिस ने लाइव प्रसारण करके साइबर सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments