Wednesday, October 2, 2024
HomeUncategorizedश्रद्धा कपूर बनीं दुल्हन, रोहन श्रेष्ठ संग शादी पर मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी...

श्रद्धा कपूर बनीं दुल्हन, रोहन श्रेष्ठ संग शादी पर मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी ने बोले ये बोल

हैदराबाद। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। श्रद्धा ने दुल्हन के लिबास में अपनी नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रद्धा दुल्हन बनी सजी खड़ी हैं। इससे पहले उनकी मौसी और हिन्दी फिल्मों में जानीमानी अभिनेत्री रहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने श्रद्धा की शादी को लेकर बड़ी बात कही थी। श्रद्धा काफी लंबे समय से अपनी निजी लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बंटोर रही हैं।

मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो अभिनेत्री रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। बता दें, रोहन और श्रद्धा कई बार एक साथ स्पॉट भी हुए हैं। अब श्रद्धा की शादी की अफवाहों पर उनकी मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी और भाई प्रियांक शर्मा ने कुछ ऐसा कहा है कि श्रद्धा की शादी को लेकर और भी ज्यादा बातें बनने लगी हैं। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा से जब श्रद्धा की शादी पर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर ज्यादा बोलने से मना कर दिया।

पद्मिनी कोल्हापुरी ने क्या बोला? वहीं, इस सवाल पर एक्ट्रेस की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपना रिएक्शन दिया। पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, ‘शादी का सवाल थोड़ा अटपटा है, लेकिन अगर ऐसी कुछ भी तैयारी हुई तो खबर जरूर मिलेगी।’

रोहन के पिता को पसंद हैं श्रद्धा कपूरबता दें, इससे पहले रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया था कि उन्हें श्रद्धा और रोहन की जोड़ी बहुत पसंद है। साथ ही उन्होंने इन दोनों के अफेयर को खारिज कर इन्हें दोस्त बताया था। इसके बाद उन्होंने रोहन और श्रद्धा की शादी के सवाल पर कहा था कि अगर दोनों एक-दूजे को पसंद करते हैं, तो निर्णय इन दोनों का ही होगा, क्योंकि दोनों मैच्योर हैं और सोच-समझकर ही फैसला करेंगे। हां, मुझे इस रिश्ते से कोई गिला-शिकवा नहीं है। अगर यह दोनों शादी करने के लिए तैयार हैं, तो मेरे लिए यह खुशी की बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments