मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिला प्रशासन ने मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर होलीगेट, प्रमुख तिराहे-चौराहे और बाजारों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जो कि देशभर से कान्हा का जन्मदिन मनाने मथुरा में आए लोगों को अपनी ओर आकर्षण कर रही है। रात्रि में जगमग भगवान कृष्ण की जन्मस्थली को देख लोग पर्व को लेकर उत्साहित है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर मथुरा जिला प्रशासन ने जन्माष्टमी महोत्सव पर इस बार मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों और तिराहे-चौराहों को सजाने और सवांरा गया है। इस कार्य में जिम्मेदारी नगर निगम को भी दी गई है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा मार्गों को गडढ़्े और सफाई कार्य पर भी जोर रहा है। आइए कैमरे की नजर से आपको ब्रज के लिए वर्ष के बड़े त्यौहारों में से एक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खास सजावट और उल्लास से भर देने वाले नजारे दिखाते।






