Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़रत्नाकर कुण्ड में डूबकर युवक की मौत, चार घंटे की मशक्कत के...

रत्नाकर कुण्ड में डूबकर युवक की मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

कोसीकलां। रविवार सुबह ब्राह्मण पुरी स्थित रत्नाकर कुंड सरोवर में पूजा करने आए युवक की डूब कर मौत हो गई। गोताखोरों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव सरोबर से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। घटना से क्षेत्र में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।


जानकारी के मुताबिक एक युवक सुबह सवेरे रत्नाकर कुण्ड में पूजन करने के लिए आया था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। जिसे वह कुण्ड में डूब गया। युवक को डूबता देख जब आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया। युवक के डूबने की सूचना पर लोगों ने पुलिस को दी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने सरोवर में उसको तलाश किया। करीब 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को सरोवर से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

लोगों ने युवक की शिनाख्त चारुल मंगला पुत्र प्रमोद मंगला निवासी तागड़ा के रूप की। सूचना मिलते ही मृतक युवक चारुल मंगला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बताया युवक चारुल थाना रोड स्थित नगरपालिका के समीप क्रॉकरी एवं गिफ्ट आइटम की दुकान चलाता है। घर से पूजा करने के लिए मंदिर के लिए निकला था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments