लखनऊ। सोमवार को अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली अपनी कनपटी पर मारी। गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल पर रिवाल्वर पड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि गोली अभी भी शरीर में फंसी हुई है। हालत नाजुक होने पर निजी सचिव विशंभर दयाल को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बापू भवन स्थित अपने कार्यालय के रूम नंबर 824 में खुद को गोली मार ली है। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भेजा गया है।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा खोलकर निजी सचिव विश्वंभर दयाल को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल निजी सचिव विश्वंभर दयाल की हालत नाजुक बनी हुई है।