Wednesday, October 2, 2024
Homeजुर्मआगरा में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया एवं सांसद संजय सिंह...

आगरा में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया एवं सांसद संजय सिंह समेत 500 के विरुद्ध एफआईआर


आगरा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 17 नामजद और करीब 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आगरा के लोहामंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर तिरंगा यात्रा के दौरान 50 लोगों से अधिक की भीड़ जुटाने का आरोप है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी को तिरंगा यात्रा के लिए 50 लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन सैकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे।


उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप ने बीजेपी को टक्कर देने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में आप ने आगरा, अयोध्या और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। पहले तो आगरा जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी, लेकिन इसके बाद रूट बदलकर 50 लोगों के साथ अनुमति दे दी थी।

रविवार को निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी समर्थक और नेता शामिल हुए थे। इसके बाद आगरा पुलिस ने महामारी एक्ट और अन्य धाराओं में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत 17 नामजद और करीब 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments