Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़एनके ग्रुप में बच्चों को उपहार देकर मनाया जन्माष्टमी पर्व

एनके ग्रुप में बच्चों को उपहार देकर मनाया जन्माष्टमी पर्व


– नंद के आनंद भये…सुमधुर गीतों से गुंजायमान हो उठा एनके ग्रुप

मथुरा। एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने और खाने-पीने का सामान वितरित कर मनाया गया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से जुडे़ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से जुडे़ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समूचा संस्कार सिटी नंद के आनंद भये, जय कन्हैया लाल… आदि सुमधुर भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।

भक्ति संगीत के गीतों पर बच्चे और सिटी में निवास करने वाले लोग जमकर थिरके। तत्पश्चात जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल ने मजदूरों के करीब 150 से अधिक बच्चों को खेल खिलौने सहित खाने-पीने का सामान वितरित किया।

इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लेकर कई राक्षसों का वध किया और धरा पर धर्म की स्थापना की। ब्रज के कण-कण में श्री कृष्ण की नित्य लीला का असीम रस निरंतर गतिमान है। बस जरूरत है तो इसे ग्रहण करने की।

इस अवसर पर अतुल पाठक, मेघा रावत, पुरोहित जी, रामेश्वर, मुकेश, सर्वेश, चन्द्रपाल, ध्रूव, राकेश आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments