Tuesday, October 1, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बार एसोसिएशन मथुरा के अजित तेहरिया बने अध्यक्ष, सचिव के पद पर...

बार एसोसिएशन मथुरा के अजित तेहरिया बने अध्यक्ष, सचिव के पद पर सतेंद्र परिहार ने मारी बाजी

मथुरा। बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।अजीत तेहरिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सर्वेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए हैं तो वही सत्येंद्र परिहार ने सचिव पद पर जीत हासिल की है। संयुक्त सचिव के पद पर हरिओम शर्मा ऑडिटर के पद पर निमेष गर्ग, कोषाध्यक्ष के पद पर बबीता सिंह चुने गए हैं।

सुबह 5:00 बजे तक चली मतगणना के बाद अजित तेहरिया को 1074 मत हासिल हुएहैं तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र प्रसाद शर्मा 622 मत मिले हैं। उपाध्यक्ष पद पर सर्विस कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार चौधरी को हराकर 813 मत हासिल किये हैं। सचिव के पद पर सत्येंद्र परिहार ने 855 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल गौतम को हराकर जीत हासिल की है।

संयुक्त सचिव पद पर हरिओम शर्मा ने 864 मत हासिल किये हैं। ऑडिटर के पद पर निमेष गर्ग ने 1238 मत हासिल किये हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर बबिता सिंह ने 1342 मत हासिल किए हैं। देखिए जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों का जश्न।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments