नौहझील। मानगढ़ी हमजापुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में कई राउंड गोलियां चली, हथियार लहराए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। वहीं विवाद में शामिल दोनों पक्षों ने नौहझील थाने में तहरीर दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विवाद में शामिल एक पक्ष की ओर से सागर ने बताया कि चमन और उसके परिजन घर का दूषित पानी नहंी निकलने देते है। जब इस संबंध में पड़ौसी से बात की तो वह गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा हो गए। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। इस बीच मारपीट होने के साथ ही कई राउंड फायरिंग की गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

थाना नौहझील प्रभारी सदुवन राम गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मानगढी हमजापुर में पानी निकासी को लेकर आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गाली-गलौज से बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गयी। जिसमें दोनों पक्षों के चोटें आई हैं। इसी दौरान एक पक्ष चमन पुत्र महावीर की ओर से फायरिंग कर दी गयी। जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और फायर करने वाले चमन पुत्र महावीर व उसके एक साथी को भी हिरासत में ले लिया है।