मथुरा। आईजी रेंज आगरा नवीन अरोड़ा ने मथुरा के कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा समेत एटा, आगरा, मैनपुरी में तैनात 5 दर्जन से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। अकेले मथुरा जनपद से विभिन्न कोतवाली और थानों में तैनात 16 प्रभारी निरीक्षक जनपदों से बाहर भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मथुरा जनपद में तैनात शहर कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा का आगरा, बरसाना से आजाद पाल सिंह फिरोजाबाद, भीम सिंह जावला आगरा, रामपाल सिंह आगरा, राकेश कुमार सिसोदिया मैनपुरी, हेमलता फिरोजाबाद, धर्मेंद्र दहिया आगरा, गोवर्धन थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे फिरोजाबाद, रजित वर्मा मैनपुरी, जगदंबा प्रसाद फिरोजाबाद, अजय कुमार सिंह मैनपुरी, प्रदीप कुमार मैनपुरी, रवि त्यागी फिरोजाबाद, विनोद कुमार आगरा, प्रमोद कुमार पवार आगरा, विनय भारद्वाज फिरोजाबाद स्थानांतरित किए गए हैं।
वही आगरा में तैनात सुशील कुमार वर्मा, रोहतास सिंह, संजय कुमार त्यागी, गीता सिंह, सुभाष चंद्र यादव, श्रीमती अलका ठाकुर, शाह नजर अहमद, अजय कौशल, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, गौरव सब्बरवाल, राजकमल मथुरा आएंगे। इनके अलावा मैनपुरी से रामशंकर फिरोजाबाद से जितेंद्र कुमार संध्या, विनय कुमार मिश्रा, अजय किशोर का मथुरा ट्रांसफर किया गया है।