Tuesday, October 1, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया क्षमावाणी पर्व, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ...

जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया क्षमावाणी पर्व, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

शेरगढ़। शेरगढ़ में जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसमें दस दिन व्रत रखने के बाद आखिरी दिन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इससे पहले भगवान महावीर जैन का श्रद्धापूर्वक पूजन किया।


इस वर्ष भी जैन समाज के द्वारा बड़ी धूमधाम से डीजे बाजों के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया गया। शेरगढ़ जैन समाज पदाधिकारी मनीष जैन ने बताया कि यह क्षमावाणी पर्व हम सभी जैन समाज के लोग 10 दिन का व्रत रखते हैं। व्रतों के 10 दिन बीत जाने के बाद यह शोभायात्रा इसी के उपलक्ष में निकालते हैं। यह शोभायात्रा क्षमावाणी पर्व के अवसर पर भगवान महावीर की प्रतिमा को रथ में पधार कर निकालते हैं।

शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर मेन बाजारों से होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंची जिसमें की कस्बे के बाजार में अग्रवाल समाज कमेटी,एवं अग्रवाल सेवा समिति, एवं अन्य लोगों के द्वारा भी जगह-जगह स्वागत सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर सभी शेरगढ़ जैन समाज के लोग अग्रवाल सेवा समिति एवं अग्रवाल समाज कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments