Monday, September 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़आजादी का जश्न: सेना के जवानों की साइकिल रैली का पुष्प वर्षा...

आजादी का जश्न: सेना के जवानों की साइकिल रैली का पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत


कोसीकलां। देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वही सेना के जवान भी साइकिल रैली निकाल देश के इस जश्न को मना रहे हैं। जिसमें 70 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच के नेतृत्व में असम तेजपुर से करीब सैकड़ों सेना के जवानों के द्वारा भव्य रूप से 2 अक्तूबर राजघाट पर रैली दिल्ली के लिए रवाना हुई। कोसीकलां में रैली के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोशीला स्वागत किया।

रैली 22 सितंबर को असम तेजपुर से प्रारंभ होकर कई जिलों तहसीलों कस्बो से निकलती हुई मंगलवार की शाम कोसीकला पहुचीं। कोसीकला में आर्मी सेना की साइकिल रैली को देख लोगो मे उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों का स्वागत करते हुए रामलीला संस्थान के द्वारा 10 बुलेट मोटरसाइकिलो पर सवार समाजसेवियों ने अगुवाई करते हुए नगर भ्रमण कराया। इस मौके पर सेना की साइकिल रैली का नगर भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जिससे किसी भी प्रकार की किसी भी साईकिल सेनिको को समस्या न हो सके।


नगर भ्रमण में साइकिल रैली का पंजाबी बाजार में सेलू सभासद, चंद्रप्रकाश जैन, चरन सिंह सहित आसपास के दुकानदारों के द्वारा, घंटाघर चौराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर कार्यकारिणी एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हुकम अग्रवाल एवं भाजपा नेता तरुण सेठ, बलदेव गंज चौराहे पर रामलीला संस्थान के अध्यक्ष कमल किशोर वासने की समस्त कार्यकारिणी के द्वारा एवं निकासा चौराहे पर समाजसेवी शाहिद कुरैशी सहित अन्य मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा भव्य रुप से भव्य रुप से आतिशबाजी और फूलों की तोप से भव्य रूप से वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।


सेना के द्वारा नगर भ्रमण के दौरान कोसीकला के लोगों में भारत माता की जय के नारे लगाकर काफी उत्साह देखने को मिला। कोसीकला में 70 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सेना की साइकिल रैली के स्वागत को सफल बनाने में पिछले 5 दिनों से लोगों से मुलाकात कर इंस्पेक्टर बलराम गुप्ता की टीम का विशेष रूप से सहयोग रहा। जिनके द्वारा कोसीकला के लोगों एवं समाजसेवियों से फोन एवं मुलाकात कर देश की आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव की जानकारी। कोसीकलां में स्वागत से अभिभूत सेना के कमांडर हरि प्रकाश हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments