Sunday, April 20, 2025
Homeजुर्मनयति के तीन डायरेक्टर यस बैंक से 300 करोड़ की धोखाधड़ी में...

नयति के तीन डायरेक्टर यस बैंक से 300 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। एक बार फिर नयति हेल्थ केयर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दिल्ली पुलिस की विशेष ब्रांच इकॉनॉमिक ऑफेंसेज विंग ने नयति हैल्थ केयर के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। इन पर 300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।


जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की विशेष टीम इकॉनॉमिक ऑफेसिंक विंग ने नयति हेल्थ केयर एण्ड रिसर्च एनसीआर प्राइवेट लिमिटेड के तीन डायरेक्टर यतीश वहाल, सतीश नरुला एवं राहुल यादव को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों पर यस बैंक से लोन के नाम पर 300 करोड़ से अधिक धनराशि धोखाधड़ी से निकालने का आरोप है। इस संबंध में जानकारी दिल्ली पुलिस की विशेष ब्रांच ने ट्रिवट कर दी है। दिल्ली पुलिस ने नयति के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के फोटो भी सार्वजनिक किए हैं। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से नयति हेल्थ केयर में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी नयति के कई पदाधिकारियों के विरुद्ध पुलिस केस हो चुके हैं। वहीं मथुरा का नयति हॉस्पीटल भी कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं और सुर्खियों में बना रहा है। वर्तमान में मथुरा के नयति हॉस्पीटल में ताला जड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments