Monday, September 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 14 आईपीएस बदले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 14 आईपीएस बदले

लखनऊ। यूपी सरकार ने बड़े तौर पर प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश के 10 आईएएस और 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। राज्य के 10 डीएम का तबादला किया गया है इनमें नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया गया। वहीं अनुराग वत्स को बाराबंकी का नया एसपी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के जिन जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

आगरा एसएसपी पर गिरी गाज


पुलिस कस्टडी में वाल्मीकि समाज के एक युवक की मौत के बाद पुलिस मेहकमे में मचे हड़कंप और विरोधी दल में छाए मुद्दे के बाद यूपी सरकार ने आगरा के एसएसपी मुनिराज को हटा दिया और सुधीर कुमार सिंह को आगरा का नया एसएसपी बनाकर भेजा है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों के कदस जिलों के जिलाकारियों का हुआ तबादला, हर्षिता माथुर बनीं डीएम कासगंज

  • उच्चस्तरीय शिकायत के बाद अयोध्या में कलेक्टर DM अनुज झा प्रतीक्षारत किये गये,बड़ी कठिन है डगर पनघट की..
  • विख्यात आईएएस DM झांसी अंद्रा वामसी वेटिंग में डाले गये..
  • DM महराजगंज उज्ज्वल कुमार राय वेटिंग में डाले गये..
  • कलेक्टर बरेली नीतीश कुमार-DM अयोध्या बने..
  • DM महोबा सत्येंद्र कुमार, DM महराजगंज बनाये गये..
  • स्पेशल सेक्रेटरी नियुक्ति संजय कुमार सिंह- DM फर्रुखाबाद बने..
  • DM फर्रुखाबाद मानवेन्द्र सिंह,कलेक्टर बरेली बनाये गये..
  • कलेक्टर बुलंदशहर रविंद्र कुमार,DM झाँसी बने..
  • DM कासगंज IAS चंद्र प्रकाश सिंह, DM बुलंदशहर बने..
  • बुलंदशहर प्राधिकरण VC हर्षिता माथुर, DM कासगंज बनाईं गईं..
  • स्पेशल सेक्रेटरी पर्यटन मनोज कुमार विशेष सचिव पर्यटन, DM महोबा बनाये गये..
  • स्पेशल सेक्रेटरी माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश- DM श्रावस्ती नियुक्त की गईं..
  • कलेक्टर श्रावस्ती टी॰के॰ शीबू , DM सोनभद्र बनाये गये

देखिए आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट

  • यूपी में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले
  • सुधीर कुमार सिंह SSP आगरा बनाए गए
  • अनुराग आर्य एसपी आजमगढ़ बनाए गए
  • आकाश तोमर एसएसपी सहारनपुर बने
  • अनुराग वत्स एसपी बाराबंकी बनाए गए
  • दिनेश त्रिपाठी एसपी उन्नाव बनाए गए
  • अंकुर अग्रवाल एसपी चंदौली बनाए गए।
  • जय प्रकाश सिंह एसएसपी इटावा बने
  • मुनिराज जी एसपी चुनाव सेल मुख्यालय
  • एस चिनप्पा एसपी सुरक्षा लखनऊ बने
  • बृजेश कुमार सिंह एसपी ATS लखनऊ
  • अविनाश पांडेय सेनानायक 38वीं PAC अलीगढ़।
  • यमुना प्रसाद एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली
  • अमित कुमार द्वितीय DCP नोएडा कमिश्नरेट
  • अखिलेश निगम एसपी को-ऑपरेटिव सेल लखनऊ

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments