ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज सोमवार को कार्तिक बदी पंचमी पूर्णरात्रि, पंचमी तिथि वृद्धि, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 28:11 तक, कोकिला पंचमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी ), श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती , कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस व श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- कार्तिक
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- पंचमी-पूर्णरात्रि
- नक्षत्र- मृगशिरा-28:11 तक
- पश्चात- आद्रा
- करण- कौलव-19:07 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- परिघ-24:35 तक
- पश्चात- शिव
- सूर्योदय- 06:27
- सूर्यास्त- 17:42
- चन्द्रोदय- 08:59
- चन्द्रराशि- वृषभ-14:37 तक
- पश्चात- मिथुन
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:42 से 12:27
- राहुकाल- 07:52 से 09:16
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- पूर्व
कल मंगलवार को कार्तिक बदी पंचमी 08:26 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचमी तिथि वृद्धि , कोकिला पंचमी व्रत , स्कन्द षष्ठी व्रत (पंचांगभेद से कल भी ) , यमघण्ट योग दिनरात (सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक ), भक्त नामदेव महाराज जयन्ती ( तारीखानुसार ) , श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती , श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती व श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय