Monday, September 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पूरा कर्जा माफ,...

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ

वृंदावन। कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा के वृंदावन आगमन पर मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन गार्डन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जहां पत्रकारों से मुखातिब हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के संकल्प को शक्ति प्रदान करने के लिए जनता से निवेदन किया है कि 2022 के चुनाव में प्रियंका गांधी के सहयोग में आगे आएं। हमें उम्मीद है कि 32 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक सशक्त, ईमानदार और नौजवानों एवं प्रदेश की जनता का कल्याण करने के लिए कांग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रियंका गांधी द्वारा घोषित सभी प्रतिज्ञाएं राजनीति में महिलाओं को 40% हिस्सेदारी, छात्राओं को स्मार्टफोन एवं स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, कोरोना की आर्थिक मार झेल रहे परिवारों को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं 20 लाख बेरोजगारों को सरकारी रोजगार देने आदि को पूरा भी किया जाएगा। साथ ही कहा कि आज महंगाई से जनता बुरी तरह से त्रस्त है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठा रही है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अभी तक जो भी दावे किए वह सभी पूरे किए हैं। वहीं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से वह बेरोजगार युवाओं की आवाज बुलन्द करने के लिए यूपी में आए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments