ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज रविवार को कार्तिक सुदी तृतीया 16:24 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 21:05 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 21:05 से , विघ्नकारक भद्रा 26:52 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , हिजरी रवि उस्मानी 04 माह शुरु ( मुस्लिम ), वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन ( नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ) जयन्ती , श्री बिपिन चन्द्रपाल जयन्ती , शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय) , राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत) व महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- कार्तिक
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- तृतीया-16:24 तक
- पश्चात- चतुर्थी
- नक्षत्र- ज्येष्ठा-21:05 तक
- पश्चात- मूल
- करण- गर-16:24 तक
- पश्चात- वणिज
- योग- अतिगण्ड-19:07 तक
- पश्चात- सुकर्मा
- सूर्योदय- 06:37
- सूर्यास्त- 17:32
- चन्द्रोदय- 09:13
- चन्द्रराशि- वृश्चिक-21:05 तक
- पश्चात- धनु
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:42 से 12:26
- राहुकाल- 16:10 से 17:32
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- पश्चिम
कल सोमवार को कार्तिक सुदी चतुर्थी 13:18 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम (बिहार , नहाये – खाये ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 18:49 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:17 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:49 तक , कुमार योग , चन्द्रयान-1 सफलता दिवस (भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में 2008 में पहुँचा ) , श्री लाल कृष्ण आडवाणी जन्म दिवस व विश्व रेडियोलॉजी दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय