ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज मंगलवार को कार्तिक सुदी पंचमी 10:37 तक पश्चात् षष्ठी शुरु ,सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन ), सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 17:00 से , गुरु श्री गोविन्द सिंह ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार ), श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस , श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस , श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती , राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस , विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती ) व उतरांचल राज्य गठन दिवस (2000)।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- कार्तिक
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- पंचमी-10:37 तक
- पश्चात- षष्ठी
- नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा-16:59 तक
- पश्चात- उत्तराषाढ़ा
- करण- बालव-10:37 तक
- पश्चात- कौलव
- योग- धृति-12:05 तक
- पश्चात- शूल
- सूर्योदय- 06:38
- सूर्यास्त- 17:30
- चन्द्रोदय- 11:26
- चन्द्रराशि- धनु-22:37 तक
- पश्चात- मकर
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:43 से 12:26
- राहुकाल- 14:47 से 16:09
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- उत्तर
कल बुधवार को कार्तिक सुदी षष्ठी 08:26 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ ) , सांयकाल प्रथमाघ्र्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोघ्र्य दान , बुध अस्त पूर्व में 28:26 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 15:42 तक , भारत परिवहन दिवस व शान्ति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय