Monday, September 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले हेलीपैड के समीप हादसा, बाइक सवार...

मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले हेलीपैड के समीप हादसा, बाइक सवार घायल

वृंदावन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से ठीक पहले हेलीपैड को जाने वाले मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टला। अचानक सड़क पर आयी नीलगाय की टक्कर से बाइकसवार एक युवक घायल हो गया। घटना से हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आने से महज चंद मिनट पहले पवनहंस हेलीपैड से कुछ कदम की दूरी पर एक नीलगाय के अचानक सडक पर आ गई। तभी वृंदावन की ओर से मांट जा रहा बाइकसवार नीलगाय की चपेट में आकर घायल हो गया। मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले हुए इस हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को उपचार के लिए भिजवाया है और मार्ग पर वहानों के आवागन पर मुख्यमंत्री के आने तक रोक लगा दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments