Monday, September 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सर्कस में कलाकारों ने दिखाए हैरतंगेज करतब, विपिन सचदेवा के भजनों...

सर्कस में कलाकारों ने दिखाए हैरतंगेज करतब, विपिन सचदेवा के भजनों बांधा समा

वृंदावन। ब्रज रज उत्सव के सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार को विविध कलाओं की सप्तरंगी छटा दिखायी दी। जहां मंच पर नृत्य गायन का अद्भुत संगम हुआ। सर्कस के कलाकारों ने अपने करतबो से दर्शकों को जमकर रिझाया।


कुंभमेला क्षेत्र में आयोजित ब्रजरज उत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक मंच विविधताओं का संगम दिखाई दिया। देश से लुप्तप्राय हो रहे सर्कस को लोगो के बीच लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से तीन शो सर्कस के आयोजित किये गये जिसमे कलाकारों ने अपने रोमांचक करतबो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


इसके बाद मंच पर उतरे कथक नर्तक सदानन्द विश्वास ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ लय ताल की संगत से दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। प्रख्यात भजन गायक विपिन सचदेवा की सुमधुर गायकी ने श्रोताओं को जमकर रिझाया। श्री सचदेवा की भजन प्रस्तुतियों से लोग झूमने पर मज़बूर हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments