Monday, September 30, 2024
Homeशिक्षा जगतराजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू को किया याद

राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू को किया याद


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखी बाल दिवस की झलक


थुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को ’बाल दिवस’ फन-डे के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन कर्षित और सुमेध द्वारा किया गया।


स्कूल की शैक्षिक संयोजक प्रिया मदान ने चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रार्थना सभा का शुभारम्भ किया। बाल दिवस पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एक से पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों को पहनकर वातावरण को मनोहारी बनाया।


इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं अलग-अलग चरित्रों में ढलकर आए और अपने अंदर छिपी प्रतिभा तथा व्यक्तित्व की झलक पेश की। इस अवसर पर छठीं से आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रेरणादायक व मनोरंजक फिल्म दिखाई गई। इस सभा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की जानकारी प्रदान करने के साथ उनका मनोरंजन करना था।


आर.के. एजूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, लिहाजा इन्हें महापुरुषों की जानकारी देना जरूरी है। डॉ. अग्रवाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को महान राजनीतिज्ञ तथा बच्चों को प्यार करने वाली शख्सियत बताया।


स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, इसीलिए चाचा नेहरू को सभी बच्चे प्यारे थे। श्री अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


स्कूल की शैक्षिक संयोजक प्रिया मदान ने छात्र-छात्राओं को ’बाल दिवस’ की बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के कोमल मन पर हम जैसा आवरण पहनाएंगे वे वैसा ही आवरण पहनकर समाज के सम्मुख प्रस्तुत होंगे। राजीव इंटरनेशनल स्कूल द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर छात्र-छात्राओं को उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से इसलिए अवगत कराया गया ताकि बच्चे समझ सकें कि चाचा नेहरू वाकई में कैसे थे।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments