ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी 20:29 तक चतुर्दशी शुरु, प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत , सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में 24:45 पर , विघ्नकारक भद्रा 20:27 से सुबह 06:42 तक, संत ज्ञानेश्वर पुण्यतिथि ( मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी),अब्दुल रहमान अंतुले स्मृति दिवस , राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- मार्गशीर्ष
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- त्रयोदशी-20:29 तक
- पश्चात- चतुर्दशी
- नक्षत्र- स्वाति-16:28 तक
- पश्चात- विशाखा
- करण- गर-10:07 तक
- पश्चात- वणिज
- योग- शोभन-16:58 तक
- पश्चात- अतिगण्ड
- सूर्योदय- 06:56
- सूर्यास्त- 17:23
- चन्द्रोदय- 17:33
- चन्द्रराशि- तुला-दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:49 से 12:31
- राहुकाल- 13:28 से 14:47
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को मार्गशीर्ष बदी चतुर्दशी 16:58 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , महाव्रतारम्भ, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:44 से सूर्योदय तक , देविका स्नान (उधमपुर ज.का. ) , मेला पुरमण्डल (काश्मीर ) , श्री बालाजी जयन्ती , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती ( राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस , जन्मदिन के उपलक्ष्य में ) , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस , श्री देवानंद स्मृति दिवस , मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस , भौपाल गैस त्रासदी दिवस व विश्व दिव्यांग दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय