Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedराष्ट्रीय लोक अदालत में 16818 वादों का निस्तारण किया गया

राष्ट्रीय लोक अदालत में 16818 वादों का निस्तारण किया गया

एंकर—जनपद न्यायालय मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश राजीव भारती द्वारा की गई राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश राजीव भारती द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील स्तर पर कुल 50,973 वाद निस्तारण हेतु नियत किए गए,जिनमें से 16,818 वादों का निस्तारण किया गया राजीव भारती जनपद न्यायाधीश, मथुरा द्वारा 02 इजराय वादों का निस्तारण कर 8 लाख 32 हजार 5 सौ 96 रुपए की डिक्री धनराशि वसूली गई तथा 20 सिविल वादों का निस्तारण किया गया डॉ विदुषी सिंह,प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय,मथुरा द्वारा 38 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया अरविंद कुमार शुक्ला, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय,मथुरा द्वारा 18 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादो में रणधीर सिंह,पीठासीन अधिकारी,मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर वादों से संबंधित 66 वादों का निस्तारण कर 5 करोड़ 91 लाख 36 हजार 7 सौ रुपए की प्रतिकर राशि पीड़ित पक्षकारों को दिलाए जाने के आदेश पारित किए गए तथा 3 प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया गया।फौजदारी न्यायालयों द्वारा फौजदारी से संबंधित 1937 वादों का निस्तारण कर 6 लाख 95 हजार 50 रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया।अतिरिक्त न्यायालय धारा 138 एन आई एक्ट द्वारा के 96 वादों का निस्तारण कर 3 करोड़ 50 लाख 66 हजार 9 सौ 87 रुपए का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किए गए 53 व्यवहारिक वाद, 67 विद्युत अधिनियम वाद, 101 विद्युत अधिनियम अंतिम आख्या, 261 राजस्व वाद, 91 अंतिम आख्या, 03 स्टांप वाद, 09 उपभोक्ता फोरम वाद, 07 श्रम वाद, 50 चकबंदी वाद तथा 13075 अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनीयो तथा मोबाइल कंपनियों द्वारा निस्तारण हेतु लगाए गए वादों में 921 वादों का निस्तारण कर तीन करोड़ 83 लाख 3 हजार 8 सौ 64 रुपए वसूले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments