ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष सुदी त्रयोदशी 28:42 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , अनंग त्रयोदशी व्रत , प्रदोष व्रत , सूर्य की धनु संक्रान्ति ( संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से 10:08 तक , दीप – वस्त्र दान , गोदावरी स्नान ) , धनु (खर ) मासारम्भ , यमघण्ट योग 07:35 से अगले दिन सूर्योदय तक , मुक्केबाज श्री हवा सिंह जयन्ती , सेकेंड लेफ्टिनेंट श्री अरूण खेत्रपाल बलिदान दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , राष्ट्रीय विजय दिवस भारत ( 1971 , पाकिस्तान पर भारत की जीत ) व बांगलादेश का विजय दिवस (1971)।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- मार्गशीर्ष
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- त्रयोदशी- 28:42 तक
- पश्चात- चतुर्दशी
- नक्षत्र- भरणी – 07:34 तक
- पश्चात- कृत्तिका
- करण- कौलव – 13:22 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- शिव- 07:15 तक
- पश्चात- सिद्ध
- सूर्योदय- 07:06
- सूर्यास्त- 17:26
- चन्द्रोदय- 15:28
- चन्द्रराशि- मेष – 14:20 तक
- पश्चात- वृषभ
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:55 से 12:37
- राहुकाल- 13:33 से 14:51
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी पूर्ण रात्रि , शिव चतुर्दशी व्रत , पिशाच मोचन चतुर्दशी (काशी में पिशाचमोचन पर पार्वण श्राद्ध ) , श्री कपर्दीश्वर यात्रा /दर्शन / पूजन ( काशी ) , श्री विमलतीर्थ यात्रा ,सौर (धनु ) पौष मासारम्भ , सर्वदोषनाशक रवि योग 10:41 से ,यमघण्ट योग 10:40 से अगले दिन सूर्योदय तक , भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक ( जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी ) , मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती , श्री हरिदेव जोशी जयन्ती , श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस व श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय