Thursday, June 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में चुनाव में खलल डालने वाले 27,126 खुराफातियों को पुलिस ने...

मथुरा में चुनाव में खलल डालने वाले 27,126 खुराफातियों को पुलिस ने किया पाबंद


आगरा जोन में पुलिस की कार्रवाईरू चुनाव में खलल डालने की आशंका पर 2.07 लाख खुराफाती पाबंद
मथुरा। आगरा जोन में विधानसभा चुनाव के दौरान खलल डालने की आशंका पर 2,07,953 खुराफातियों को पुलिस ने पाबंद करने की कार्रवाई की है। आगरा में सबसे ज्यादा 57 हजार से अधिक पाबंद किए गए हैं। इनमें से मथुरा के 27,126 लोगों को पाबंद किया गया है। एटा में सबसे कम सात हजार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कार्रवाई अभी चल रही है।


एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि चुनाव से पहले खुराफातियों और अपराधियों को चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है। ऑपरेशन पहचान एप में दस साल में किसी न किसी अपराध में जेल भेजे गए आरोपियों का डाटा है।

पिछले चुनावों में बवाल करने वालों की सूची भी पुलिस ने बनाई है। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पहले बीट सिपाही को घर पर भेजा जा रहा है। वो देख रहे हैं कि आरोपी घर पर हैं या कहीं और रह रहा है। इसके बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। 2.07 लाख से अधिक लोग पाबंद कर दिए गए हैं।

दस हजार से लेकर पांच लाख तक में पाबंद

आगरा जोन में यह हुई कार्रवाई
जिला – पाबंद लोगों की संख्या
आगरा – 57,363
मथुरा – 27,126
फिरोजाबाद – 20,839
मैनपुरी – 10,517
अलीगढ़ – 36,224
एटा – 7,864
हाथरस – 18,705
कासगंज – 29,315

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments