Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़सवारियों से भरी बस घाघरा नदी में गिरी, 3 की मौत, 24...

सवारियों से भरी बस घाघरा नदी में गिरी, 3 की मौत, 24 गंभीर घायल


बाराबंकी। थाना रामनगर के चौकी घाट क्रॉसिंग के पास सवारियों से भरी बस घाघरा नदी में गिर गई। बस के नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

जानकारी के मुताबिक घटना 2.45 बजे की है। इसमें 35-40 यात्री सवार थे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की यह बस गोंडा से लखनऊ कैसरबाग डिपो के लिए आ रही थी। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया था।


बस कंडक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि रोडवेज की सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से घाघरा घाट के पास भिड़ंत हो गई। बस में 35 से 40 लोग सवार थे। बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। घायल यात्री ने बताया कि जगह नहीं होने के बाद भी ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। वहीं कुछ यात्रियों ने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।


वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना रामनगर के चौकी घाट क्रॉसिंग के पास दिन में गोंडा से लखनऊ जा रही बस, ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी बस से भिड़ गई। इसमें 24 लोग घायल हुए हैं। अब तक दो से तीन लोगों के मरने की सूचना मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments