मथुरा। 12 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रशासनिक न्यायमूर्ति मथुरा राजीव जोशी के सफल नेतृत्व में परिवार न्यायालय मथुरा द्वारा 34 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किया गया। वैवाहिक मामलों के प्रीलिटीगेशन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु गठित पीठ द्वारा 05 वैवाहिक मामलो का निस्तारण किया गया।
उपरोक्त वैवाहिक वादों में कुछ पक्षकारों के मध्य काफी समय से आपस में मतभेद चल रहा था तथा वे पति पत्नी आपस में साथ साथ रहने को तैयार नहीं थे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अथक प्रयासों से 07 जोड़ों के मध्य साथ साथ रहने हेतु समझौता कराकर उनको साथ साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने हेतु राजी किया गया।
माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति मथुरा राजीव जोशी के समक्ष इन 07 जोड़ो में पति पत्नी द्वारा एक दूसरे को माला पहनाकर साथ साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने हेतु वचन दिया गया। माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति मथुरा श्री राजीव जोशी जी द्वारा इन 07 जोड़ो को आशीर्वाद दिया गया तथा खुशी खुशी अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत करने हेतु आशीष वचन दिये गये। पक्षकार खुशी खुशी न्यायालय से विदा हुए।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राजीव भारती, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ विदुषी सिंह, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।