Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़अपना आश्रम में असहाय, लावारिस व दीनदुखियों ने खेली होली, भजनों पर...

अपना आश्रम में असहाय, लावारिस व दीनदुखियों ने खेली होली, भजनों पर किया नृत्य

गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित अपना घर वंशीवट आश्रम के पदाधिकारियों एवं रक्तवीर संस्था के सहयोगियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें आश्रम में रह रहे सैकड़ों असहाय, लावारिस व दीनदुखियों संग आश्रम पदाधिकारियों ने रंग गुलाल की जमकर होली खेली तो आसमान में खुशियों के बादल छा गए। समूचा आश्रम प्रांगण प्रेम रस में सराबोर हो गया। वहीं ढप- ढोल, नगाड़े की धुनों पर जमकर थिरके तो एक दूजो को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी।


आश्रम के पदाधिकारी केशव मुखिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की आश्रम में होली मिलन समारोह के दौरान असाहाय, लावारिस व दीनदुखियों के संग रंग गुलाल की होली खेलकर उनके जीवन मे खुशियां भरने का प्रयास किया गया। आश्रम में सर्वप्रथम गिर्राज जी और भारत माता के चित्रपट के आगे दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। होरी के रसियाओ पर जमकर थिरके और ठंडाई, गुजिया व मगौड़ो खिलाकर अबीर गुलाल व पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments