Wednesday, October 23, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 07 अप्रैल 2022, बृहस्पतिवार

आज का पञ्चांग: 07 अप्रैल 2022, बृहस्पतिवार


श्री गणेशाय नम:

आज बृहस्पतिवार को चैत्र सुदी षष्ठी 20:34 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री सूर्य षष्ठी व्रत , स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध), श्री अशोक षष्ठी व्रत (बंगाल ) , नवरात्रि का छठा दिन – मां कात्यायनी व्रत – पूजा , पंचरात्र व्रत (नक्त ) , कुमारव्रत, सर्वदोषनाशक रवि योग 22:41 तक , मंगल कुम्भ राशि में 15:18 पर , दग्धयोग सूर्योदय से 20:33 तक , श्री यमुना छठ / जयन्ती ( चैत्र शुक्ल षष्ठी ) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (तमिल कलेन्डर के अनुसार 06 मई को ) , भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( चैत्र शुक्ल षष्ठी ) , श्री भवनम वेंकटरामि रेड्डीस्मृति दिवस , कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती , अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस व विश्व स्वास्थ्य दिवस।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- चैत्र
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- षष्ठी-20:34 तक
  • पश्चात- सप्तमी
  • नक्षत्र- मृगशिरा-22:41 तक
  • पश्चात- आद्रा
  • करण- कौलव-07:17 तक
  • पश्चात- तैतिल
  • योग- सौभाग्य-09:30 तक
  • पश्चात- शोभन
  • सूर्योदय- 06:05
  • सूर्यास्त- 18:42
  • चन्द्रोदय- 09:52
  • चन्द्रराशि- वृषभ-09:10 तक
  • पश्चात- मिथुन
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:58 से 12:48
  • राहुकाल- 13:58 से 15:32
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- दक्षिण

कल शुक्रवार को चैत्र सुदी सप्तमी 23:06 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , नवरात्रि का सातवाँ दिन – मां कालरात्रि व्रत – पूजा , श्री दुर्गा पूजा प्रारम्भ ( बंगाल ) , वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ , महानिशा पूजा ( कल भी ), श्री भानू सप्तमी , विघ्नकारक भद्रा 23:06 से , नाग सप्तमी , मोदन व्रत , चैत्र नवपद आयंबील (ओली ) प्रारम्भ (जैन ) , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 23:08 बजे से , बुध अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 11:58 पर, दग्ध योग 23:05 से सूर्योदय तक , प्रथम नायक श्री मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस , श्री आर. गुंडू राव जयन्ती , श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय समृति दिवस , श्री गिरिधर गमांग जन्म दिवस , विश्व बंजारा दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments