Wednesday, October 23, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जानिए कब तक...

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जानिए कब तक समय रहेगा फलदायी

आज यानी 7 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल 16 मई तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।

मेष राशि-

ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।
लेन- देन और निवेश करने के लिए समय शुभ है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि-

धन- लाभ हो सकता है।
लेन- देन और निवेश से फायदा होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
नया वाहन या मकान ले सकते हैं।
कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि-

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
धन- लाभ होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

कुंभ राशि-

शुभ फल की प्राप्ति होगी।
धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments