Wednesday, October 23, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 09 अप्रैल 2022, शनिवार

आज का पञ्चांग: 09 अप्रैल 2022, शनिवार


श्री गणेशाय नम:

आज शनिवार को चैत्र सुदी अष्टमी 25:25 तक पश्चात् नवमी शुरु , नवरात्रि का आठवाँ दिन – श्री महागौरी व्रत / पूजन , श्री दुर्गाष्टमी , भवानी उत्पत्ति , श्री महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें ) , श्री अशोकाष्टमी , अशोक कलिका प्राशन , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 25:25 बजे , महानिशा पूजा (आज श्रेष्ठ ) , श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्तिपीठ (दुर्गा मन्दिर) किदवई नगर कानपुर में महामाया श्री विद्या राज राजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी एवं श्रीयंत्र का अभिषेक व अर्चन , विघ्नकारक भद्रा 12:18 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 28:31 से , मेला मनसादेवी ( हरियाणा ) , मेला बाहुफार्ट ( जम्मू – कांगड़ा देवी ) , मेला नैनादेवी ( हिमाचल प्रदेश ) , श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस , श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती व पराक्रम / शौर्य दिवस 1965 ( केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल )।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- चैत्र
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- अष्टमी – 25:25 तक
  • पश्चात- नवमी
  • नक्षत्र- पुनर्वसु – 28:31 तक
  • पश्चात- पुष्य
  • करण- विष्टि-12:18 तक
  • पश्चात- बव.
  • योग- अतिगण्ड-11:23 तक
  • पश्चात- सुकर्मा
  • सूर्योदय- 06:02
  • सूर्यास्त- 18:43
  • चन्द्रोदय- 11:33
  • चन्द्रराशि- मिथुन-21:51 तक
  • पश्चात- कर्क
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:57 से 12:48
  • राहुकाल- 09:12 से 10:48
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- पूर्व

कल रविवार को चैत्र सुदी नवमी 27:17 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री रामनवमी व्रत (सबका ) , नवरात्रि का नौवाँ दिन – श्री सिद्धिदात्री व्रत / पूजन, श्री दुर्गानवमी , अयोध्या परिक्रमा / दर्शन – पूजन , नवमी का हवनादि आज ही करें , चैत्र नवरात्र समाप्त , ज्वारे श्री दुर्गा नवमी , सर्वदोषनाशक रवि योग जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , रविपुष्य योग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण ( जैन ) , मेला महावीर जी प्रारम्भ , मेला मनसादेवी समाप्त ( हरियाणा ), तारा जयन्ती , श्री स्वामी नारायण जयन्ती , श्री राम – जन्म महोत्सव / रामावतार (मध्यान्ह कर्क लग्न में ) , श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती , श्री नारायण राणे जन्म दिवस , श्री प्रेम कुमार धूमल जन्म दिवस , डॉ नौतम भट्ट जयन्ती , श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस , डॉ डोनवा डेथवेल्सन लापांग स्मृति दिवस , श्री बीरबल साहनी स्मृति दिवस , जल संसाधन दिवस , विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती) व विश्व होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह ( 10 से 16 अप्रैल )।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments