Saturday, March 15, 2025
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार

आज का पञ्चांग: 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार


श्रीगणेशाय नम:

आज शुक्रवार को चैत्र सुदी चतुर्दशी 26:27 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , रेणुका चतुर्दशी , मासिक शिवरात्रि व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव उपवास , शिव नरसिंह दमनकोत्सव , सर्वदोषनाशक रवि योग 09:35 से , विघ्नकारक भद्रा 26:26 से , श्री नृसिंह दोलोत्सव , दसलक्षण व्रत पूर्ण ( जैन ), सौर (मेष ) बैशाख मासारम्भ , श्री हाटकेश्वर जयन्ती (भगवान शिव , चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , नागर समुदाय ) , गुरु नानक देव जयन्ती (तारीखानुसार) , गुरु अर्जुनदेव जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री अजय कुमार मुखर्जी जयन्ती , श्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा जन्म दिवस , श्री दरोगा प्रसाद राय स्मृति दिवस ,बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख) 2022 , गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन ) , हिमाचल प्रदेश दिवस (1948 , पूर्ण राज्य 25 जनवरी 1971 को) , दक्षिणी पश्चिमी कमान दिवस ( 2005 ) व विश्व कला दिवस।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- चैत्र
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी-26:27 तक
  • पश्चात- पूर्णिमा
  • नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 09:36 तक
  • पश्चात- हस्त
  • करण- गर-15:17 तक
  • पश्चात- वणिज
  • योग- ध्रुव-07:55 तक
  • पश्चात- व्याघात
  • सूर्योदय- 05:56
  • सूर्यास्त- 18:46
  • चन्द्रोदय- 17:25
  • चन्द्रराशि- कन्या-दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:55 से 12:47
  • राहुकाल- 10:45 से 12:21
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल शनिवार को चैत्र सुदी पूर्णिमा 24:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की चित्रा नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा एवं व्रत (परम पुण्यकाल 08:40 से सूर्यास्त तक, चित्रान्नदान भक्षणञ्च ) , श्री सत्यनारायण व्रत , अश्वमेधयज्ञफलं , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि 15 , सर्वदेव दमनकोत्सव , इष्टि , चैत्र मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:40 तक , यमघण्ट योग सूर्योदय से 08:40 तक , मंगल शतभिषा नक्षत्र में 10:58 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:29 तक , वैशाख स्नान प्रारम्भ , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , श्री हनुमान जयन्ती (दक्षिण भारत) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं ) , श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र पूर्णिमा ) , श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती ( चैत्र शुक्ल पूर्णिमा ), राजस्थान पुलिस दिवस , भारतीय रेलवे परिवहन दिवस ।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments