Wednesday, October 23, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बेटे को सुसाइड नोट व्हाट्सएप कर सिपाही ने खुद को मारी गोली,...

बेटे को सुसाइड नोट व्हाट्सएप कर सिपाही ने खुद को मारी गोली, छुट्टी ना मिलने से था परेशान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में लालपुर-पांडेयपुर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने आज भोर निकलते ही खुद को रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी को गंभीर हालत में बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है। वहीं आपको बता दें कि इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले पुलिसकर्मी ने अपने बेटे को सुसाइड नोट व्हाट्सएप पर भेजा था। फिरहाल पुलिस सुसाइड नोट के सहारे हर पहलु पर प्रारंभिक जांच में जुटी है।

छुट्टी से लौटे थे वापस पर

आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के पवनी खुर्द गांव में रहने वाले जशवंत सिंह 15 अप्रैल को छुट्टी से वापस लौटे थे, जशवंत सिंह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे। आज सुबह वह नाइट ड्यूटी के बाद वह वाहन चलाते हुए पहड़िया मंडी स्थित धर्मकांटा के समीप पहुंचे। जहां जशवंत सिंह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। नाइट अफसर सूर्यवंश यादव ने चाय पीने के लिए कहा तो जशवंत ने मना कर दिया और वो ड्राइविंग सीट पर ही बैठे रहे। कुछ ही देर बाद चाय पी रहे पुलिसकर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह भागकर गाड़ी के पास आए और देखा की ड्राइविंग सीट पर बैठे जशवंत सिंह लहूलुहान हाल में अचेत पड़े थे। सिर से खून बह रहा था। जीप के अंदर ही रिवाल्वर पड़ी थी। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मियों ने घायल जशवंत को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

छुट्टी ना मिलने और बेटे की बीमारी से थे परेशान सिपाही जशवंत सिंह
आपको जानकारी देते हुए बता दें कि जशवंत सिंह ने खुद को गोली मारने के पूर्व अपने बेटे को सुसाइड नोट व्हाट्सएप किया था। माना जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह काफी परेशान चल रहे थे। थाना प्रभारी द्वारा छुट्टी न दिए जाने और एक बेटे की बीमारी से परेशान थे। 15 अप्रैल को छुट्टी से वापस लौटे थे। सूचना पाकर उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सिपाही जशवंत सिंह के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल जशवंत की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिसकर्मियों के अनुसार सिपाही जशवंत सिंह ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी तफ्तीश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments