श्रीगणेशाय नम:
आज शुक्रवार को वैशाख बदी चतुर्दशी 24:59 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत , पंचक 18:43 तक , विघ्नकारक भद्रा 12:39 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 18:43 तक , प्लुटो वक्री 24:02 पर , शनि धनिष्ठा नक्षत्र कुम्भ राशि में 07:52 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग शनिवार सूर्योदय तक , जैन चौदस , जुमा – तुल – विदा (मुस्लिम ) , भगवान श्री नमिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण चतुर्दशी ) , श्री भामाशाह जयन्ती , तबला वादक अल्ला रक्खा खाँ जयन्ती , श्री अजीत जोगी जयन्ती , डॉ शंकर अबाजी भिसे जयन्ती , महान क्रान्तिकारी राजा महेन्द्र प्रताप स्मृति दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- वैशाख
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- चतुर्दशी – 24:59 तक
- पश्चात- अमावस्या
- नक्षत्र- रेवती – 18:42 तक
- पश्चात- अश्विनी
- करण- विष्टि-12:40 तक
- पश्चात- शकुन
- योग- विश्कुम्भ – 15:41 तक
- पश्चात- प्रीति
- सूर्योदय- 05:42
- सूर्यास्त- 18:54
- चन्द्रोदय- 29:22
- चन्द्रराशि- मीन – 18:42 तक
- पश्चात- मेष
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:52 से 12:45
- राहुकाल- 10:39 से 12:18
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को वैशाख बदी अमावस्या 25:59 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की बैशाखी देवपितृकार्य शनैश्चरी – भावुका – दर्श अमावस्या , मेला पिंजौर (हरियाणा) , मेला हरिद्वार – प्रयागराजादि ( तीर्थ स्नान महात्म्य ) , सूर्यग्रहण (भारत से भाहर), मूल संज्ञक नक्षत्र 20:13 तक , श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के ) जयन्ती , सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस , आयुष्मान भारत दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस, विश्व पशु चिकित्सा दिवस ( अप्रैल का अन्तिम शनिवार )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय