Wednesday, October 23, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 03 मई 2022, मंगलवार

आज का पञ्चांग: 03 मई 2022, मंगलवार

आज मंगलवार को वैशाख सुदी तृतीया पूर्णरात्रि , अक्षय तृतीया / आखातीज ( देशाचारे ), वर्षीतप पारणा /समापन (जैन), रोहिणी व्रत (जैन ), बदरी – केदार यात्रा , त्रिलोचन दर्शन /यात्रा , युगादि , कल्पादि, पितृ /पितामहादि के निमित्त सक्तु – चीनी – फल – धर्म – घटादि दान , मंगल पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 26:24 पर, सर्वदोषनाशक रवि योग 27:18 से , हिजरी शव्वाल 10वाँ मुस्लिम माह प्रारम्भ, श्री मातंगी जयन्ती ( बैशाख शुक्ल तृतीया) , भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में ), भगवान बसवेश्वर का जन्मदिन (आमतौर पर वैशाख महीने के तीसरे दिन ), ईदुल फितर ( मीठी ईद, मुस्लिम ), श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस , श्री रघुवर दास जन्म दिवस , राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस , श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस , डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस , विश्व सौरऊर्जा दिवस (कन्फर्म नहीं) , वैश्विक पहुंच जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व अस्थमा दिवस, मई का पहला मंगलवार) व अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- वैशाख
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- तृतीया – पूर्णरात्रि
  • नक्षत्र- रोहिणी – 27:17 तक
  • पश्चात- मृगशिरा
  • करण- तैतिल – 18:24 तक
  • पश्चात- गर
  • योग- शोभन – 16:14 तक
  • पश्चात- अतिगण्ड
  • सूर्योदय- 05:39
  • सूर्यास्त- 18:57
  • चन्द्रोदय- 07:05
  • चन्द्रराशि- वृषभ – दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:51 से 12:44
  • राहुकाल- 15:37 से 17:17
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बुधवार को वैशाख सुदी तृतीया 07:34 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत ( पंचांगभेद से कल भी ), सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग जारी, विघ्नकारक भद्रा 20:48 से, दग्धयोग सूर्योदय से 07:33 तक , राजयोग , श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस, कोयला खदान दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments