Sunday, March 16, 2025
Homeजुर्मपुलिस से न्याय मांगने पहुंची गैंगरेप पीडिता किशोरी से थाने में भी...

पुलिस से न्याय मांगने पहुंची गैंगरेप पीडिता किशोरी से थाने में भी रेप, थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज फरार

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस के चरित्र पर एक ​बार फिर दाग लगा है। ललितपुर में न्याय मांगने के लिए गई एक नाबालिग लड़की के साथ थानाध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म किये जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी थानाध्यक्ष अपने ही थाने से फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थानाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।


बताया गया है कि थाना पाली अंतर्गत कस्बे की ही निवासी एक लड़की का 22 अप्रैल को चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पीड़िता थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो उसको न्याय देने की जगह उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। आरोप है कि वहां मौजूद थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसपी ने पीड़ित की आपबीती सुनते ही लिया एक्शन
इस घटना के बाद पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। पूरे थाने को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज समेत 6 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से आरोपी थानाध्यक्ष फरार हो गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments