Saturday, March 15, 2025
Homeजुर्मनाबालिग बेटी से दुष्कर्म मामले में पिता बेकसूर, अवैध संबंध रखने के...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म मामले में पिता बेकसूर, अवैध संबंध रखने के लिए पति को फंसाना चाहती थी पत्नी

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां पर अवैध संबंध रखने के लिए पत्नी ने पति पर लगाया बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप। पुलिस की जांच पड़ताल में फर्ज़ी पाया गया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला। वही इस मामले में एसएसपी ने दावा किया कि अवैध संबंध कायम रखने के लिए अपनी पति को ही फंसाना चाहती थी पत्नी।

बीते दो दिन पहले पत्नी ने नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप अपने पति पर लगाया। जिसके बाद पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस। पुलिस के जांच में एक ऐसा सच आया सामने आया जो सबको चौंका दिया। जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।

दरअसल पत्नी ने अपने पति के खिलाफ इस लिए नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का का आरोप लगाया कि वह पति के जेल जाने के बाद अपने प्रेमी के साथ रह चुके। वहीं जब पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन की तो सच सामने आ गया। अवैध संबंध रखने के लिए पति को फंसाना चाहती थी पत्नी। वही अब पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments