Saturday, March 15, 2025
Homeशिक्षा जगतसंस्कृति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कल

संस्कृति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कल


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र भारद्वाज लेंगे भाग

मथुरा। देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में अपनी पहचान स्थापित कर चुका संस्कृति विश्वविद्यालय अपने तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 मई को सुबह पौने बारह (11.45) बजे से विवि के मुख्य मैदान पर आयोजित करने जा रहा है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। सम्मानित अतिथियों के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उप्र उच्च शिक्षा समिति के चेयरमैन डा (प्रो) गिरीश चंद्र त्रिपाठी दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।


विश्वविद्यालय के कुलपति डा. तन्मय गोस्वामी ने बताया कि तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन संस्कृति विश्वविद्यालय के मुख्य मैदान पर किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर प्रारंभ होगा। दीक्षांत समारोह में संस्कृति ग्रुप के सम्मानित चेयरमैन आरके गुप्ता, चांसलर सचिन गुप्ता, प्रो.चांसलर राजेश गुप्ता सम्मानित अतिथियों के स्वागत हेतु उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहने वाले शिक्षण सत्र-2020 तथा 2021 के साढ़े पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, स्नातक की उपाधि से विभूषित किया जाएगा। इसके अलावा अपने विषय की कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दोनों ही वर्षों के 175 से अधिक विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments